39.4 C
Delhi
Friday, April 24, 2026

Buy now

Ads

मां की याद

- Advertisement -

मां की याद
ऐसे आती है
जैसे आती है महक
बाग के किसी कोने से
कोने में खिले किसी फूल से
जैसे आती है माटी-गंध
आषाढ़ की
पहली बारिश में
आंगन की
भीगी हुई काली मिट्टी से-
ठीक ऐसे ही आती है
मां की याद
जो अब रही नहीं
इस दुनिया में
मेरे लिये
मां की याद
मां का
इस दुनिया में होना है !

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles