37.1 C
Delhi
Thursday, May 14, 2026

Buy now

Ads

मेरा गाँव

- Advertisement -

खोया खोया सा लगता है
कल का मेरा गाँव

गाँव वही था, जिसमें जीवन
होता था खुशहाल
मिलती थी जी भर खाने को
सब्जी- रोटी- दाल
अपने हित में किया किसी ने
जहाँ कभी न कांव

जहाँ परिन्दे भी करते थे
राम नाम का जाप
वहाँ भजन भी लगता सबको
केवल शोर – प्रलाप
रही न तुलसी घर-आँगन में
खोई पीपल-छांव

जहाँ ‘अतिथि देवो भव’ वाला
संस्कार-व्यवहार
वहाँ गली हर, घर-घर में अब
मात-पिता ही भार
भाई ही भाई पर नित दिन
खेला करते दांव

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles