36.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026

Buy now

Ads

मैं तो भजन भाव हूँ!

- Advertisement -

मैं तो भजन भाव हूँ, मन के तंबूरे पर गाओ !
मुझ में ध्वनित शब्द नाद को साधो, तुम अपनाओ !

में न कभी परिभाषित होता, ‘मैं’ को ‘मैं’ ही जानो !
भजनभाव में विह्वल हो कर,’मैं’ को तुम अनुमानों !
सुनाने वाला मिले न कोई, ‘मैं’ को बैठ सुनाओ !
मैं तो भजन भाव हूँ, मन के तंबूरे पर गाओ !

भव उत्पीडित सकल जगत है घोर भयावह भाथी !
निविड़-निभृत जीवन में, प्रिय तुम, ढून्ढ रहे हो साथी !
चरैवेति का चाक्छुस चंदन, घिस -घिस माथ लगाओ !
मैं तो भजन भाव हूँ, मन के तंबूरे पर गाओ !

व्योम-विहग बन उड़ा प्राण जो, कहाँ पहुँच कर थमता ?
छोर-हीन विस्तार व्याप्त है, वह जोगी है रमता !
अपरा के सम्मोहन में तुम मत उस को उलझाओ !
मैं तो भजन भाव हूँ, मन के तंबूरे पर गाओ !

तीन काल की त्रिभुवन यात्रा, मैं तो अथक बटोही !
ढून्ढ रहा अपने ही भीतर, ‘मैं’ को मैं हूँ टोही !
‘स्व’ को भजन बनाया मैंने, ‘स्व’ को मत अलगाओ !
मैं तो भजन भाव हूँ, मन के तंबूरे पर गाओ !

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles