30.1 C
Delhi
Saturday, May 2, 2026

Buy now

Ads

मोगरा

- Advertisement -

मेरे बाग़ीचे में
गुलाबों ,डेहलियों,पपियों
और ढेर सारे ख़ूबसूरत फूलों के बीच

एक कोने में मोगरे का पौधा
लड़ रहा है वर्षों से
मेरे बाग़ीचे में गंधों-सुगंधों से
अपनी देसी महक लिए

उसे खाद की, दवाई की ज़रूरत नहीं है
नहीं चाहता गुलदस्तों में सजना

रसिकों की कलाई में
और
नव-यौवनाओं के जूड़े से ही सन्तुष्ट है

अपना देसीपन लिए
मोगरा

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles