41.1 C
Delhi
Saturday, April 25, 2026

Buy now

Ads

रिश्ते-2

- Advertisement -

रंगी परातों से चिह्नित कर
चलते पायल-से रिश्ते
हँसी-ठिठोली की अनुगूँजें
भरते, कलकल-से रिश्ते

पसली के अंतिम कोने तक
कभी कहकहे भर देते
दिन-रातों की आँख-मिचौनी
हैं ये चंचल-से रिश्ते

उमस घुटन की वेला आती
धरती जब अकुलाती है
घन-अंजन आँखों से चुपचुप
बरसें बादल-से रिश्ते

पलकों में भर देने वाली
उंगली पर रह जाते हैं
बैठ अलक काली नजरों का
जल हैं, काजल-से रिश्ते

कभी तोड़ देते अपनापन
कभी लिपट कर रोते हैं
कभी पकड़ से दूर सरकते
जाते, पागल-से रिश्ते

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles