41.1 C
Delhi
Monday, April 27, 2026

Buy now

Ads

वक़ील की कविता

- Advertisement -

कमीज़ें हमारी सफ़ेद हैं
कोट काले
जैसे मृत्‍यु की चादर काली होती है
लेकिन कफ़न सफ़ेद।

कहीं-कहीं हम मजबूर होते हैं
जैसे कि नदी में उतराती
तमाम लाशों को
हम न्‍याय नहीं दिला सकते।
अफ़सोस !
वे अक्‍सर लावारिस होती हैं।

पर हम लोगों को
दिलाते रहेंगे न्‍याय
वाजि़ब
या उससे भी कम फ़ीस लेकर।
देश की तमाम नदियों में उतराती,
सड़कों के किनारे, खेतों बियाबानों में
या प्‍लेटफ़ार्मों और रेल-लाइनों पर पड़ी
लावारिस लाशों से
न्‍यायपालिका का क्‍या रिश्‍ता होता है

क्‍या रिश्‍ता होता है
बन्‍दूक की गोली से
और जि़न्‍दगी से न्‍याय का,
का़नून की किताबों में
इनका उल्‍लेख नहीं होता।

हम सोचने लगे यह सब
तो अनर्थ हो जायेगा।
लोग न्‍याय नहीं पा सकेंगे।
शपथ खा भी लें
सच कहने की
तो उनसे जिरह कौन करेगा?

हमें तो डर है
कहीं लोग हमारी मदद के बिना ही
न्‍याय पा लेने की
कोशिश न करने लगें।

Previous article
Next article

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles