33.1 C
Delhi
Friday, May 8, 2026

Buy now

Ads

सुविधा-शुल्क

- Advertisement -

वे कहते हैं
यह सुविधा-शुल्क है
कोई घूस या कमीशन नहीं
आपने हमें काम दिया
तो हमारा भी
कुछ फर्ज बनता है
आपकी सेवा करने का।

अरे साहब, सिद्धान्त व आदर्शवाद छोड़ो
ये कोई भ्रष्टाचार नहीं
हर विभाग में यह चलता है
आप नहीं लोगे
तो आपके नीचे वाला लेगा
पर कोई न कोई तो लेगा ही
फिर आप क्यों नहीं?

वैसे भी स्टेटस तनख्वाह से नहीं
सुविधा-शुल्क से ही बढ़ता है
अपने पड़ोस के अधिकारियों के
घरों की तरह झाँकें
सब कुछ जुटा रखा है उन्होंने
बाजार में नित नई आती सुविधायें
उस पर से बीबी-बच्चों की मासूम निगाहें
आखिर कब तक आप इनसे बचोगे
और फिर वो मना नहीं कर पाता।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles