33.1 C
Delhi
Friday, May 8, 2026

Buy now

Ads

फर्ज अदायगी

- Advertisement -

एयर कंडीशनर कमरों में बैठ
रचते हैं वे देश का भविष्य
लाल-नीली बत्तियों और
हूटरों के साथ चिंघाड़ती
मँहगी गाडि़याँ
कराती हैं उनकी
विशिष्टता का एहसास।

आम जनता के दुख-दर्द से दूर
जीने हैं वे एक रूटीनी लाइफ
लम्बी-लम्बी टिप्पणियों
और लच्छेदार बातों के बीच
फ़र्ज अदा करते हैं
अपने अधिकारी होने का।

करते हैं फैसले वे
उनकी तकदीरों का
जिनसे कभी वे
रूबरू ही न हुए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles