35.1 C
Delhi
Tuesday, May 12, 2026

Buy now

Ads

घर हुआ गुलशन हुआ सहरा हुआ

- Advertisement -

घर हुआ गुलशन हुआ सहरा हुआ
हर जगह मेरा जुनूँ रूसवा हुआ

ग़ैरत-ए-अहल-ए-चमल को क्या हुआ
छोड़ आए आशियाँ जलता हुआ

हुस्न का चेहरा भी है उतरा हुआ
आज अपने ग़म का अंदाज़ा हुआ

पुर्सिश-ए-ग़म आप रहने दीजिए
ये तमाशा है मेरा देखा हुआ

ये इमारत तो इबादत-गाह है
इस जगह इक मै-कदा था क्या हुआ

ग़म से नाज़ुक ज़ब्त-ए-ग़म की बात है
ये भी दरिया है मगर ठहरा हुआ

इस तरह रह-बर ने लूटा कारवाँ
ऐ ‘फना’ रह-ज़न को भी सदमा हुआ

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles