37.1 C
Delhi
Thursday, May 14, 2026

Buy now

Ads

उष्ण हुआ धरती का मन

- Advertisement -

क्रुद्ध हुआ है सूर्य गगन में
उष्ण हुआ धरती का मन

पेड़ सभी मिट रहे धरा से
तुनुकमिजाजी मनु बन बैठे
तनिक न चिंता जीव-जगत की
सब अपने-अपने में ऐंठे
प्रगति-पंथ ने क्या लूटा है
करना होगा यह चिंतन

साल-साल दर बढ़ती जाती
सही न जाती है अब गर्मी
फिर भी कोई नहीं चेतना
मानव चित हो गया विधर्मी
स्वार्थ-सिद्धि को कंटक बोए
अब भी तो हो सही जतन

ऐसे ही हालात बुरे हैं
उसपे तपकर फसल जल रही
घाव बहुत गंभीर मिलेंगे
अगर न सोचा गलत क्या सही
जीवन रह पाए धरती पर
करें समस्या का मंथन

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles