35.1 C
Delhi
Sunday, May 10, 2026

Buy now

Ads

अर्द्ध-उन्मीलित नयन

- Advertisement -

अर्द्ध-उन्मीलित नयन, स्वप्निल, प्रहर भर रात रहते
अधर कम्पित, संकुचित, मानो अधूरी बात कहते
बात रहती है अधूरी
आस रहती है अधूरी
श्वास पूरे, पर अधूरी प्यास रहती है अधूरी
इस अधूरी प्यास को ही स्वप्न की सौगात कहते
अधर कम्पित, संकुचित, मानो अधूरी बात कहते

स्वप्न की परतें खुलीं तो सत्य के समकक्ष पाया
भीड़ छँटते ही अकेलापन निडर हो निकट आया
छोड़ सब मेले-झमेले
साधना-पथ पर अकेले
सत्य में ही स्वप्न को भी बुन अनोखे खेल खेले
निमिष भर में युगों के आघात-प्रत्याघात सहते
अधर कम्पित, संकुचित, मानो अधूरी बात कहते

अर्द्ध-उन्मीलित नयन, स्वप्निल, प्रहर भर रात रहते
अधर कम्पित, संकुचित, मानो अधूरी बात कहते

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles