35.1 C
Delhi
Sunday, May 10, 2026

Buy now

Ads

समोसे

- Advertisement -

बहुत बढ़ाते प्यार समोसे
खा लो, खा लो यार समोसे

ये स्वादिष्ट बने हैं क्योंकि
माँ ने इनका आटा गूंधा
जिसमें कुछ अजवायन भी है
असली घी का मोयन भी है
चम्मच भर मेथी है चोखी
जिसकी है तासीर अनोखी
मूंगफली, काजू, मेवा है
मन भर प्यार और सेवा है

आलू इसमें निरे नहीं हैं
मटर पड़ी है, भूनी पिट्ठी
कुछ पनीर में छौंक लगा कर
हाथों से सब करी इकट्ठी
नमक जरा सा, गरम मसाला
नहीं मिर्च का टुकड़ा डाला

मैं भी खा लूँ तुम भी खा लो
पानी पीकर चना चबा लो
तुमसे क्या पूछूँ कैसे हैं
जैसे हैं ये बस वैसे हैं
यानि सब कुछ राम भरोसे

बहुत बढ़ाते प्यार समोसे
खा लो, खा लो यार समोसे

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles