41.1 C
Delhi
Saturday, April 25, 2026

Buy now

Ads

जागती आँखों से शब को हम सहर करते रहे

- Advertisement -

जागती आँखों से शब को हम सहर करते रहे।
रात भर अश्क़ों को मानिंद-ए-गुहर करते रहे॥

लफ्ज़ चुन-चुनकर ग़ज़ल हम बा असर करते रहे-
दास्ताने ज़िन्दगानी मौतबर करते रहे॥

इस तरह आइना गर्दिश की नज़र करते रहे-
ज़िन्दगी ने जो दिया हँस के गुज़र करते रहे।

हर शजर देता रहा धोखा हमें इक छाँव का-
और हम सहराओं का तपता सफ़र करते रहे।

सबकी कोताही से बढ़कर है तेरा रहम-ओ-करम-
इसलिए तेरे करम पर हम नज़र करते रहे।

टूटती हैं आज फिर से दिल की ये नाज़ुक रगें-
टूटते दिल से ही हम शामो-सहर करते रहे।

ढूढ़ते थे हम ‘वफ़ा’ इन संग दिल इंसान में-
दिल लगी को दिल्लगी—सा ये बशर करते रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles