41.1 C
Delhi
Saturday, April 25, 2026

Buy now

Ads

मेरे चेहरे पर मुहब्बत का असर छोड़ गया

- Advertisement -

मेरे चेहरे पर मुहब्बत का असर छोड़ गया।
जाते-जाते वह कोई ऐसी नज़र छोड़ गया॥

मौज-दर-मौज मुझे ग़म तो सताता ही रहा-
दर्द की लहरों पर वह शामो-सहर छोड़ गया।

वो सुखनवर था बड़ी उम्दा ग़ज़ल कहता था-
अश्के-तहरीर में वह अच्छी बहर छोड़ गया।

जाने कैसी ये उदासी है मेरे आँगन में-
जाते-जाते भी कोई अपना असर छोड़ गया।

जाने आग़ाज़ मोहब्बत का हुआ था कि नहीं-
कोई आया था मुझे ज़ख़्मी ज़िगर छोड़ गया।

मेरी आँखों में सजा कर वह हसीं ख़्वाबों को-
रात ग़ुज़री तो उदासी की सहर छोड़ गया।

क्या गुज़रती है कभी सोचिए उस पर एे ‘वफ़ा’ –
जिसका भी नूरे नज़र लख़्ते जिगर छोड़ गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
14,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles